फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother was fainting after seeing the dead body, said - hang the murderers of her son

Kushinagar News: शव देख बेहोश हो रही थी मां, बोली- बेटे के हत्यारों को फांसी दो

Wed, 17 Jan 2024 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 17 Jan 2024 04:54 PM IST
सार

भेड़िहारी गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच हुई मारपीट में घायल कैफ की मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ कैफ के दरवाजे पर जुट गई। ग्रामीण एक स्वर में आरोपियों और ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित दिखे।

विज्ञापन
Mother was fainting after seeing the dead body, said - hang the murderers of her son
देवतहा पंचायत भवन पर शव देखकर अचेत हुई महिला।

विस्तार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र रायपुर भेड़िहारी गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच हुई मारपीट में घायल कैफ की मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खबर गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ कैफ के दरवाजे पर जुट गई। ग्रामीण एक स्वर में आरोपियों और ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित दिखे। बेटे की मौत की खबर सुनकर कैफ की मां बदहवास हो गईं। हालत यह थी कि वह बार-बार बहोश हो जा रही थीं। जैसे ही कफन में लिपटा कैफ का शव दरवाजे पर पहुंचा, मां के मुंह से आवाज निकली कि ''बेटे के हत्यारों को फांसी दो।'

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार देवतहां बाली निवासी 18 वर्षीय सद्दाम गांव में स्थित एसटीएनडीएन पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। बीते आठ जनवरी को स्कूल से छुट्टी के बाद घर आते समय रायपुर भेड़िहारी के कुछ लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई थी। सद्दाम तथा उसके चचेरे भाई कैफ अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर रायपुर भेड़िहारी की तरफ गया था।
विज्ञापन


वहां रायपुर भेड़िहारी के कुछ लड़कों से कोई पुराना वीडियो डिलीट करने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें सद्दाम और कैफ गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनकी बाइक को भी तोड़ दिया था। घायलों को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। वहां मंगलवार को सुबह कैफ की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले घटना के दिन ही कैफ के चाचा शहादत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवतहां बाली निवासी आरोपी आलोक स़िंह, भेड़िहारी टोला निवासी आकाश गुप्ता, विवेक सिंह, अमन गुप्ता, श्रीनिवास गुप्ता, देवीशरण, ग्राम प्रधान अशोक सिंह व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, बलवा, तोड़फोड़ समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। चार आरोपी आलोक सिंह, आकाश गुप्ता, विवेक सिंह व अमन गुप्ता को चार लाठियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाकी आरोपियों की खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी।

कैफ के मौत की खबर गांव में पहुंचते ही माहौल बिगड़ने लगा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक कैफ का शव जब उसके गांव आया तो ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ गई। बेटे के शव को देखकर मां दहाड़े मारकर यह कहते हुए रोने लगी ''मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी दो।'' उसकी मां ने यह भी आरोप लगाया कि नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed