{"_id":"69c83cfc5e9d003b06075384","slug":"mother-kali-temples-pindi-vandalized-four-accused-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157136-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मां काली मंदिर की पिंडी तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मां काली मंदिर की पिंडी तोड़ी, चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खेसारी गिदहा मंदिर में पिंडी तोड़ने की जानकारी लेती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : Archive
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने पिंडी तोड़ दी और उस पर लगी धातु उठा ले गए। शनिवार सुबह लोगों को जानकारी हुई तो डायल 112 और कसया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना के करीब पांच घंटे के भीतर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भिजवा दिया गया है।
कसया थाना क्षेत्र के खेसारी गिदहा गांव स्थित मां काली मंदिर में बनी पिंडी को शुक्रवार की रात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी सोनू गिरी ने खंडित पिंडी देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ जुट गई। गांव के सरेह में बने मंदिर में आसपास के ग्रामीण प्रतिदिन पूजा करते हैं। सूचना पर डायल 112 और थानाध्यक्ष कसया आशुतोष सिंह पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।
पुलिस ने ग्राम प्रधान रमाशंकर कुशवाहा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शनिवार की शाम को ही घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पिंडी से चोरी हुई धातु बरामद कर ली गई। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मंदिर की रंगाई-पुताई का पैसा बकाया था। शुक्रवार रात शराब के नशे में मंदिर के भीतर पिंडी तोड़ दी और भाग गए। उनकी पहचान मथौली निवासी विनोद चौहान (35), खेसारी गिदहा निवासी शनि गुप्ता (23), सूरज गौड़ (21), रोहित गौड़ (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भिजवा दिया गया है।