फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother died in childhood, husband also got married again

Kushinagar News: बचपन में मां की हुई मौत, पति ने भी कर ली थी दूसरी शादी

Thu, 14 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mother died in childhood, husband also got married again
हाटा। माधुरी की मौत भले ही कुत्तों के हमले से हुई, लेकिन दुर्भाग्य से उसका बचपन से ही नाता रहा। बचपन में पहले मां की मौत हो गई तो पिता ने दूसरी शादी कर ली। माधुरी के पालन पोषण में काफी मुश्किलें आईं। मां की मौत के बाद उसको लेकर परिवार के लोग गंभीर नहीं थे।
विज्ञापन

जैसे-तैसे दो वर्ष पहले उसकी शादी रिश्तेदारों और पटीदारों की मदद से महाराजगंज जिले में हुई, लेकिन माधुरी के दुर्भाग्य ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। एक वर्ष के अंदर ही पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद माधुरी अपने मायके में आकर रहने लगी। जीवन के कड़वे अनुभवों से धीरे-धीरे उसका मानसिक संतुलन भी खराब होने लगा।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि माधुरी से पिता और सौतेली मां का उससे कोई खास लगाव नहीं रहता था। इसके चलते उसके चाचा वशिष्ठ और अनिल उसका कुछ ख्याल रखते थे। सोमवार को उसके चाचा अनिल पटेल ही उसे इलाज के लिए गोरखपुर लेकर गए थे। माधुरी की मौत के बाद गांव वालों में कुत्तों का खौफ दूसरे दिन भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को गांव पहुंचने पर लोगों ने बताया कि माधुरी जब दो-तीन वर्ष की थी तो उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली, जिसकी वजह से माधुरी को बचपन से वह प्यार नहीं मिल पाया जो मां के रहते बच्चों को मिलता है। बड़ी हुई तो रिश्तेदारों की मदद से महाराजगंज जिले के घुघली थाना के गांव पिपरिया में शादी हुई। शादी के एक वर्ष के अंदर ही पति ने माधुरी से किनारा कस लिया और उसे छोड़ का दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed