{"_id":"699384aeed7b4c10a1050c54","slug":"mother-and-son-riding-a-bike-were-injured-after-being-hit-by-a-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154863-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की चपेट में आए बाइक सवार मां-बेटे घायल
Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
उजरनाथ। क्षेत्र के पटहेरिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए बने अस्थायी डिवाइडर के पास हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही खुर्द निवासी सुहेल अंसारी (17) मां नजरून खातुन (37) को बाइक से लेकर फाजिलनगर जा रहे थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के अस्थायी डाइवर्जन के पास तमकुहीराज की ओर से आ रही कार की चपेट कर अनियंत्रित हो गए। मां बेटे डिवाइडर के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाई, जहां मां की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय बताया कि बाइक व कार पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज चल रहा है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
गुरवलिया बाजार। देवीपुर जाने वाले नहर पर सोमवार की शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आए परिजन उन्हें कुबेरस्थान सीएचसी कुबेरस्थान ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। गुरवलिया के खरवार टोला निवासी 38 वर्षीय मनु सोमवार की शाम करीब सात देवीपुर मार्ग के रास्ते खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान गुरवलिया बाजार की ओर से जा रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौका पाकर वाहन चालक वाहन समेत वहां से भाग गया। सूचना पर आए परिजन उन्हें सीएचसी कुबेरस्थान ले गए, जहां डाॅक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। संवाद