{"_id":"67af8af2623516d4b803b833","slug":"mother-and-son-injured-in-collision-between-three-bikes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-132136-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन बाइकों की टक्कर में मां और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन बाइकों की टक्कर में मां और बेटा घायल
Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
- सेंदुरिया विशुनपुर ईंट भट्ठे के पास हुआ हादसा
अहिरौली बाजार । कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर शुक्रवार को देर शाम करीब पांच बजे सेंदुरिया विशुनपुर ईंट भट्ठे के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई जबकि एक बाइक में पिछे से ठोकर लगी जिससे बाइक चालक बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। वहीं इस दुर्घटना में मा-बेटे घायल हो गए। दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव तुर्कहा निवासी 20 वर्षीय पंकज प्रसाद पुत्र कमलेश प्रसाद हेल्मेट पहनकर बाइक से अपनी मां उषा देवी (40) को इलाज कराने के लिए पिपराइच ले जा रहा था। सेंदुरिया विशुनपुर ईंट भट्ठे के पास पिपराइच की तरफ से आ रहे बिना हेल्मेट पहने महराजगंज जिले के श्याम देउरवा थाना क्षेत्र के गांव पंचदेवरी निवासी बृजेश कुमार पुत्र वकील प्रसाद की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी प्रभात चौधरी अपनी बाइक से हेल्मेट पहने हुए पडरौना से गोरखपुर के लिए जा रहा था तभी पीछे से पंकज प्रसाद की बाइक ने टक्कर मार दी। इससे प्रभात चौधरी बाइक लेकर गड्ढे में गिर गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह बाल बाल-बच गया।
इस दुर्घटना में बाइक सवार पंकज प्रसाद व उसकी मां उषा देवी घायल हो गए। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, अमित कुमार व गुड्डू राजभर मौके पर पहुंच कर दोनों घायल मां व बेटे को निजी साधन से कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।