फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother and daughter beaten for protesting against teasing

Kushinagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beaten for protesting against teasing
खड्डा। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसी के गांव का एक युवक नशे में धुत्त होकर उसकी बेटी को पांच सौ रूपये का प्रलोभन देकर गन्ने के खेत में गलत नीयत से बुला रहा था। जब उसकी बेटी ने इस बात पर एतराज किया तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों को मारा पीटा। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने खड्डा पुलिस को दिए तहरीर में गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि रविवार को गांव के सरेह में वह अपनी बेटी के साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसी के गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसकी बेटी को पांच सौ रुपये दिखाकर गलत नियत से पास के गन्ने के खेत में बुलाने लगा। युवती ने एतराज जताया और अपनी मां को पूरी बात बताई। जब महिला ने इस बारे में युवक से पूछा तो वह उन दोनों को अपशब्द कहने लगा और अपने परिजनों को बुला लिया। युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों मां-बेटी को बुरी तरह से मारा पीटा। महिला ने खड्डा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed