फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   morning train reached in afternoon

सुबह 7:40 बजे पहुंचने वाली डेमू दोपहर 2:10 बजे पहुंची

Wed, 13 Dec 2017 11:19 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 13 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
morning train reached in afternoon
डेमो - फोटो : डेमो
तमकुहीरोड।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर चलने वाली डेमू यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। रोज ही इस ट्रेन के इंतजार में लोगों को घंटों प्लेटफॉर्म पर वक्त गुजारना पड़ रहा है। बुधवार को भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे लेट थी। ट्रेन को सुबह 7:40 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था लेकिन दोपहर 2:10 बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंची।

इस रूट पर चलने वाली डेमू लंबे अरसे से अनियमित है। कभी इंजन फेल होने की वजह से तो कभी किसी अन्य कारण से यह ट्रेन देरी से चलती है। कई बार तो अत्यधिक देरी की वजह से इसे निरस्त भी करना पड़ता है। बुधवार को इस ट्रेन को सुबह 7:40 बजे तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंचना था लेकिन वह निर्धारित समय से लगभग छह घंटे विलंब से दोपहर 2:10 बजे तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से बिहार की तरफ जाने वाले यात्रियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन यात्री अशोक वर्मा, जयचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, मोहन गौतम, मोहम्मद आतिफ, लोकनाथ, मोनू वर्मा, सूरज आदि ने ट्रेन को समय से चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed