फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than fifty percent of CAPS evaluation

अभी पचास फीसदी से अधिक काॅपियों का मूल्यांकन बाकी

Sun, 25 Mar 2018 12:38 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 25 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
More than fifty percent of CAPS evaluation
अभी पचास फीसदी से अधिक काॅपियों का मूल्यांकन बाकी - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। परीक्षकों की कमी के चलते सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में देर हो रही है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में बने चार केंद्रों पर बीते नौ दिनों में करीब 42 प्रतिशत का ही मूल्यांकन हो पाया है। आधे से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अब भी बाकी है और यह काम सात दिन में ही पूरा करना है।  
विज्ञापन


पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज और कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें पडरौना को एक लाख 75 हजार 198 और कुशीनगर को एक लाख 57 हजार 900 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए मिली हैं। 
विज्ञापन

शनिवार तक इनमें से करीब एक लाख 23 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। इसी तरह हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर और हाटा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इसमें फजिलनगर को एक लाख तेरह हजार 371 और हाटा  केंद्र पर करीब 94 हजार उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए दी गई हैं। इसमें से करीब एक लाख आठ हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। शेष उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च तक हर-हाल में पूरा करना है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने कहा कि अब मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। अभी एक सप्ताह का समय बचा है। परीक्षक तेजी से मूल्यांकन कार्य में जुटे हैं। मूल्यांकन का काम समय से पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed