फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   More than 50 acres of crops submerged due to Mathia branch canal overflowing

Kushinagar News: मठिया शाखा नहर ओवरफ्लो होने से करीब 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न

Thu, 02 Jan 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
More than 50 acres of crops submerged due to Mathia branch canal overflowing
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पर्वत छपरा गांव के सामने मठिया शाखा नहर ओवरफ्लो होने और कई जगह छेद होने से खेतों में पानी चला गया है। इससे नहर के आसपास करीब 50 एकड़ से अधिक गेहूं और तिलहन की फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का आरोप है कि नहरों की सफाई में मनमानी की जा रही है। इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मठिया शाखा नहर की सफाई प्रत्येक वर्ष होती है। नहरों में पानी छोड़ने से कुछ दिन पहले विभाग उसकी सफाई करवाता है। मठिया शाखा नहर में सोमवार की शाम अचानक पानी हेड तक छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से कई जगहों पर होल होने के कारण पानी सीधे खेतों में चली गई। नहर ओवरफ्लो होकर कई जगहों पर बह रही है। पर्वत छपरा गांव के सामने मठिया शाखा नहर के सामने पानी सीधे खेतों में जा रही है। चिरगोड़ा और डुमरी गांव के किसान इससे परेशान हैं। किसानों का आरोप है कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं सुन रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी गन्ने की फसल नहर का पानी लगने से खराब हो गई थी। इस बार लापरवाही से गेहूं और तिलहन को फसल चौपट हो गई है। इस बार किसानों को मुआवजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिकंदर, चिरगोड़ा।
फसलों की बुवाई में पैसा लगता है। सिंचाई विभाग की लापरवाही से फसल बर्बाद हो गई है। फसलों में अत्यधिक पानी भर जाने से फसल नहीं हो पाएगी। इससे मुश्किल बढ़ जाएगी।


- रोजद्दीन, चिरगोड़ा।

- तीन दिन से मठिया शाखा पर काम हो रहा है। ठेकेदार को मिट्टी नहीं मिल सकी है। बुधवार को हर हाल में मिट्टी मंगवाकर नहर की बेड को मजबूत बंधवाया जाएगा। मैं खुद मौके पर मौजूद रहकर कार्य करवा रहा हूं।
- सुमित जायसवाल, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed