फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Montha, which rose from the Bay of Bengal, increased the cold, drizzle continued throughout the day.

Kushinagar News: बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा ने बढ़ाई ठंड...पूरे दिन होती रही रिमझिम बारिश

Fri, 31 Oct 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Montha, which rose from the Bay of Bengal, increased the cold, drizzle continued throughout the day.
पडरौना शहर में हो रही हल्की बारिश में छाता लेकर सड़क पर निकली महिलाएं। संवाद
देवरिया। बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिले में रात से ही रिमझिम बारिश हो रही है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकले। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है। मौसम खराब होने से बाजार में भी भीड़ कम दिखी। इसका असर व्यापार पर भी दिखा।
विज्ञापन

मोंथा चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया था। सोमवार की शाम करीब 8 बजे से लेकर 9 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बारिश भी हुई थी। मंगलवार की सुबह भी आसमान साफ नहीं था। बृहस्पतिवार को पूरे दिन बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाएं चलीं।
विज्ञापन

सूर्य की रोशनी नहीं दिखी। दिनभर हुई रिमझिम बारिश ने ठंड का एहसास कराया। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मोंथा चक्रवात और अरब सागर में बने डिप्रेशन के प्रभाव से बादलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसके चलते कई जिलों में बेमौसम बारिश और गरज के साथ मेघ गर्जन होगी। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे आया पारा

दशहरे के बाद से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। सितंबर के अंतिम सप्ताह तक जहां तेज धूप थी वहीं अक्तूबर की शुरुआत से ही धूप का असर कम हो गया है। बादलों की आवाजाही और हवा में नमी बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से इसी तरह का मौसम बना हुआ है। शनिवार को भी सुबह से ही हवा में नमी रही और दोपहर बाद बादल छा गए। इस बदलाव का असर यह हुआ कि शनिवार को अधिकतम तापमान औसत से 1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में बदलाव मोंथा का प्रभाव
मौसम विज्ञान केंद्र सरगटिया के श्रुति वी सिंह के अनुसार, चक्रवाती तूफान मोंथा से मौसमी बदलाव का प्रभाव है। इसका असर पूर्वांचल ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में है। लिहाजा इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। बूंदाबांदी ने धान और आलू की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लहसुन और आलू की फसल पर इसका सीधा असर पड़ेगा, जबकि धान की फसल को भी नुकसान होगा। मोंथा का असर जैसे-जैसे कमजोर पड़ेगा, वैसे आसमान साफ होगा और तापमान में गिरावट आएगी। मोंथा बंगाल की खाड़ी व तटीय क्षेत्रों से असर दिखा रहा है, लेकिन उसकी नमी एवं वायुमंडलीय गतिविधि उत्तर-भारत तक पहुंच रही हैं। इस कारण, प्रदेश में सामान्य-से अधिक बादल, हल्की वर्षा, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed