{"_id":"618ac29c5cbafb0e021bc79a","slug":"monks-chanting-at-myanmar-buddha-monastery-kushinagar-news-gkp4157960184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: भिक्षुओं ने म्यांमार बुद्ध विहार में की चांटिंग, प्रशासनिक अधिकारियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: भिक्षुओं ने म्यांमार बुद्ध विहार में की चांटिंग, प्रशासनिक अधिकारियों का होगा सम्मान
Wed, 10 Nov 2021 01:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:43 PM IST
सार
आईएएस मनोज कुमार, डीएम आंद्रा वामसी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को विहार के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भंते नंदिका, भंते नंदरतन, भंते अशोक, भंते सागर, भंते शीलवंश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुशीनगर म्यांमार बुद्ध विहार में विश्व शांति के लिए चांटिंग करते बौद्ध भिक्षु।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर म्यांमार बुद्ध विहार में चल रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटक चांटिंग समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बुधवार को यहां बौद्ध भिक्षु ज्ञानेश्वर का 86वां जन्मदिन मनाया जाएगा।
म्यांमार बुद्ध विहार के सभागार में आयोजित चांटिंग समारोह में बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों ने विश्व शांति व मानव जाति के कल्याण के लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू किया। भोजनावकाश के बाद चांटिंग बौद्ध भिक्षु बैठकर करते रहे। शाम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध विहार के टीके राय ने बताया कि बुधवार को समारोह का समापन होगा।
समापन कार्यक्रम का आरंभ सुबह छह बजे से महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। सात बजे बोधि वृक्ष को जलदान किया जाएगा। उसके उपरांत धम्म पाठ किया जाएगा। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर का 86वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
सुबह 10 से 11 बजे तक उपासक-उपासिकाओं को कठिन चीवर दान किया जाएगा। आईएएस मनोज कुमार, डीएम आंद्रा वामसी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को विहार के सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भंते नंदिका, भंते नंदरतन, भंते अशोक, भंते सागर, भंते शीलवंश आदि मौजूद रहे।