{"_id":"6ada65ab7d0437a9e103bcab","slug":"the-gorakhpur-team-won-the-womens-kabaddi-tournament-title-by-a-margin-of-four-points-kushinagar-news-c-205-1-ksh1042-170715-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोरखपुर की टीम ने चार अंकों से जीता महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोरखपुर की टीम ने चार अंकों से जीता महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
असना मेलें में कब्बड्डी प्रतियोगिता में अपने दांव लगाती महिला खिलाड़ी।
- फाइनल में नवजीवन महाराजगंज को 22-18 से दी शिकस्त, रावण का हुआ दहन
- विकास खंड मोतीचक के असना गांव में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
बोदरवार। विकास खंड मोतीचक के असना गांव में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित दशहरा मेले में अंतरजनपदीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रोमांचक फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने नवजीवन महाराजगंज को चार अंकों से हराकर खिताब जीत लिया।
बृहस्पतिवार को असना गांव के मेला मैदान में मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा उपस्थित रहे। सांसद विजय कुमार दूबे ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ मनोरंजन का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने तथा आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
बनकटा ने बोदरवार को 10 अंकों से हराया
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला बनकटा और बोदरवार की टीमों के बीच खेला गया। इसमें बनकटा की टीम ने 21 अंक हासिल किए, जबकि बोदरवार की टीम 11 अंक ही बना सकी। इस तरह बनकटा ने 10 अंकों से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल मुकाबले में बनकटा और गोरखपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। गोरखपुर की टीम ने 22 अंक बनाकर बनकटा को 19 अंकों पर रोक दिया और तीन अंकों के अंतर से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
फाइनल में गोरखपुर ने चार अंकों से दर्ज की जीत
फाइनल मुकाबला नवजीवन महाराजगंज और गोरखपुर की महिला कबड्डी टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। गोरखपुर की टीम ने 22 अंक हासिल किए, जबकि नवजीवन महाराजगंज की टीम 18 अंक ही बना सकी। इस तरह गोरखपुर ने चार अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेला समिति की ओर से विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में रावण के पुतले का दहन भी किया गया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य लल्लन मल्ल, प्रधान रविंद्र साहनी, पूर्व प्रधान रामशीष राय, मेला संयोजक मोती सिंह, कृष्णानंद तिवारी, आनंद तिवारी, कृष्ण मोहन मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल विश्वकर्मा ने किया। कन्हैया लाल निषाद और पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से निर्णायक की भूमिका निभाई। मेला प्रबंधक एवं ग्राम प्रधान संतोष कुमार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह मुन्ना ने अतिथियों तथा मेले में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।