फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Monkey's mischief...pushing people sitting on rooftop

Kushinagar News: बंदर का उत्पात...छत पर बैठे लोगों को दे रहा धक्का

Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Monkey's mischief...pushing people sitting on rooftop
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग, श्रीराम पट्टी और दुरखिया टोला में एक सप्ताह से एक बंदर के उत्पात मचा रखा है। बंदर गांव के लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं घर के बाहर, छत पर बैठे लोगों के साथ राहगीरों को धक्का देकर गिरा दे रहा है। मंगलवार को पूरे दिन बंदर ने दुरखिया से लेकर श्रीराम पट्टी तक उत्पात मचाया। घर के बाहर बैठी महिला को हाथ पकड़कर गिरा दिया। अब तक बंदर दो लोगों को काट चुका है और दस से ज्यादा लोगों को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

गांव में पड़ने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के साज-सज्जा को खराब करने के साथ बंदर मजूदरों पर हमला कर रहा है। शुक्रवार को छत पर कार्य कर रहे एक राजमिस्त्री की बाह में उसने काट लिया, जिससे राजमिस्त्री बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं बीते एक हफ्ते में आसपास कार्य कर रहे मजदूरों को दौड़ाया तो वे गिरकर घायल हो गए। एक महिला को भी बंदर ने काट लिया। इसके बाद से महिलाएं और वृद्ध परेशान और डरे हुए हैं। वहीं युवा लाठी-डंडे और गुलेल लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। गांव के जयसिंह यादव, भरदुल यादव, सोनू ओझा, बिट्टू दुबे, अतुल यादव, अविनाश यादव, कालिंदी देवी आदि ने बताया कि बंदर ने कई दिनों से उत्पात मचा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं थी। रेंजर को बंदर पकड़वाने के लिए निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed