{"_id":"68c1d53b78f6540af9045e39","slug":"monkey-snatched-the-child-from-the-mothers-lap-and-injured-him-by-biting-him-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-145080-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंदर ने मां की गोद से मासूम को छीना, काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंदर ने मां की गोद से मासूम को छीना, काटकर किया घायल
Thu, 11 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। नगर पंचायत क्षेत्र में एक बंदर ने मासूम बच्ची को काट कर घायल कर दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने पहले गोरखपुर रेफर किया, फिर वहां से लखनऊ भेज दिया गया। इस बंदर ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इससे पहले यह अब तक करीब दो दर्जन लोगों को काट कर घायल कर चुका है। जिसमें अधिकतर कम उम्र के बच्चे शामिल हैं। कस्बे के ब्लाक रोड, सठियांव, अस्पताल रोड आदि जगहों पर बंदर के आतंक से लोग दहशत में हैं। यह बंदर अक्सर छोटे बच्चों पर हमला कर घायल कर दे रहा है।
स्कूल जाने वाले बच्चों के ऊपर भी हमला कर रहा है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। मंगलवार के शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पकड़ी गोसाईं निवासी नितेश सिंह की पत्नी अपने 25 दिन की बच्ची को ब्लाक रोड स्थित किराए के मकान की गैलरी में लेकर बैठी थीं। अचानक बंदर ने उनके गोद से मासूम को छीन लिया।
लोगों के काफी प्रयास के बाद उसे बंदर से मुक्त कराया गया, लेकिन इस बीच बंदर ने काट कर घायल कर दिया था। उसकी स्थिति काफी नाजुक है। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां से डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। इस बीच नगर पंचायत ने बंदर को पकड़ने के लिए टीम बुलाया है, अभी तक बंदर पकड़ा नहीं जा सका है।