फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Money withdrawn in the name of open gym, work incomplete

Kushinagar News: ओपन जिम के नाम पर धन निकाला...काम अधूरा

Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Money withdrawn in the name of open gym, work incomplete
बलकुड़ियां गांव में ओपन जीम का निरीक्षण करते डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव में ओपन जिम लगवाने के नाम पर ग्राम निधि से पिछले वर्ष मार्च में 3.74 लाख रुपये आहरित किए जाने और मौके पर कार्य न कराए जाने की शिकायत सामने आई थी। बृहस्पतिवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

सबसे पहले डीपीआरओ पंचायत भवन पहुंचे। वहां विकास कार्यों से संबंधित जानकारी ली। जांच के दौरान एडीओ पंचायत रामअशीष गौतम, ग्राम पंचायत सचिव रवि सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ के निरीक्षण में ओपन जिम लगवाने के लिए बेस तैयार करने का कार्य प्रारंभ तो कर दिया गया है, लेकिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है। वहीं, ओपन जिम से संबंधित उपकरण पुराने पंचायत भवन के एक कमरे में रखे मिले। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि मैदान में पहले मिट्टी की पटाई कराई जानी थी, परंतु आवश्यक मिट्टी उपलब्ध न होने के कारण कार्य में विलंब हुआ। हालांकि, जांच के दौरान संबंधित सचिव द्वारा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर अधिकारियों ने सचिव को तत्काल समस्त अभिलेख प्रस्तुत करने तथा बिना कार्य कराए धनराशि आहरित किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed