फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   money released for jhanga kaptanganj twolane road

Kushinagar News: झांगा से कप्तानगंज टूलेन सड़क स्वीकृत, धन अवमुक्त

Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
money released for jhanga kaptanganj twolane road
46 करोड़ की लागत से बनेगा झांगा-कप्तानगंज मार्ग, विधायक की पहल पर शासन ने दी स्वीकृति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

हाटा। झांगा बाजार से खैरेटवा होते हुए कप्तानगंज को जोड़ने वाली करीब 16 किलोमीटर सड़क दो लेन बनेगी। इसके निर्माण के लिए विधायक मोहन वर्मा व विनय प्रकाश गोंड की पहल पर शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट अवमुक्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
झांगा से कप्तानगंज जाने वाला सिंगल लेन सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। काफी दिनों से लोग इस मार्ग को चौड़ीकरण कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए हाटा और रामकोला विधायक ने सांसद विजय कुमार दुबे के साथ मिलकर शासन को प्रस्ताव दिया था। शासन ने इस सड़क को सर्वोच्च प्राथमिकता वाली सड़कों में शामिल किया है।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने 16 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत कर लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था घोषित कर दिया। लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क की टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed