{"_id":"62cc6f11410afd7d2d37b56b","slug":"money-kushinagar-news-gkp44337255","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रकम निकालने के लिए भटकते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से रकम निकालने के लिए भटकते हैं लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से रकम निकालने के लिए भटकते हैं लोग
- पडरौना में कहीं बिजली कटने और कहीं सर्वर डाउन होने से नहीं मिल पाता है कैश
- घंटों भटकने के बाद बड़ी मुश्किल से मिलती है रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर में एटीएम से रुपये निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। शहर के अधिकांश एटीएम में कोई न कोई समस्या बनी रहती है जिससे लोगों को रुपये नहीं मिल पाते हैं। कभी बिजली कटने की समस्या रहती है तो कभी कहीं पर सर्वर डाउन होने से कैश नहीं मिल पाता है। यदि बिजली और सर्वर की सुविधा उपलब्ध रहे तो एटीएम में कार्ड लगाने पर तत्काल पैसे न निकलने का मैसेज स्क्रीन पर आ जाता है। पडरौना, रविंद्र नगर मुख्यालय सहित आसपास में विभिन्न बैंकों के कुल 45 एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन इन एटीएम में कोई न कोई समस्या होने से ग्राहकों को फायदा नहीं मिल पाता है। इसलिए लोगों को रकम के लिए भटकना पड़ता है।
कहीं कैश नहीं तो कहीं पर सर्वर की समस्या
नगर के सुभाष चौक पर रविवार को पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम बंद मिला। सुभाष चौक से कुछ दूर स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने पर मशीन से तकनीकी समस्या का मैसेज स्क्रीन पर नजर आया। तिलक चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे नहीं मिल पाए। इस मशीन पर कार्ड डालते ही तत्काल पैसे निकालने में असमर्थ होने का संदेश नजर आने लगा। सिटी मॉल के समीप एटीएम में तकनीकी खराबी तो रविंद्रनगर में स्थित सेंट्रल बैंक से सर्वर डाउन होने का संदेश आया। लोगों का कहना है कि एटीएम से कभी-कभार ही पैसे मिल पाते हैं। अधिकांश समय एटीएम में कभी बिजली न होने तो कभी सर्वर डाउन होने और कभी-कभी कैश न होने की समस्या आती है।
ये बोले उपभोक्ता
एटीएम से रुपये निकालने के लिए तीन-चार जगह दौड़भाग करनी पड़ी। इसके बाद ही रुपये मिल सके। एटीएम में अक्सर कोई न कोई गड़बड़ी रहती है।
विजय यादव, निवासी चिरगोड़ा
दो दिन से बिजली कट रही है। इसलिए एटीएम से पैसे निकलाने में समस्या आ रही है। एटीएम में बिजली होने और कैश होने पर सर्वर डाउन होने से पैसा नहीं निकल पाता है।
विज्ञापन
शुभम पाठक, सुसवलिया
बाजार करने के लिए पैसा निकालने आया था। शहर में कई एटीएम पर जाने के बाद वहां तकनीकी समस्या सामने आई। इसलिए पैसे नहीं मिल पाए। समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
राकेश यादव, कुरमौल
कई एटीएम केवल शो पीस बन गए हैं। किसी न किसी वजह से रुपये निकालना मुश्किल होता है। इसलिए लोग अब एटीएम में जाने से कतराते हैं।
राहुल कुमार, रामकोला
वर्जन
एटीएम की समस्या सामने आने पर उसे दूर किया जाता है। कभी-कभी बिजली कटने से पैसे निकालने में समस्या आती हैै। कई बार सर्वर भी फेल हो जाता है। इसलिए लोगों को पैसे नहीं मिल पाते हैं। एटीएम में हेल्पलाइन नंबर चस्पा रहता है। यदि कोई समस्या आती है तो ग्राहक इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दे सकते हैं।
सुनील त्यागी, प्रबंधक, अग्रणी बैंक