फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Money found in exam copies, request to pass

Kushinagar News: परीक्षा की कॉपियों में मिल रहे रुपये, पास करने की गुहार

Fri, 28 Mar 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Money found in exam copies, request to pass
पडरौना। हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों को कॉपियों के बीच टेप से चिपके नोट मिल रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में टेप से चिपके 200 और 500 रुपये के नोट मिले हैं। इसमें परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजी से मनुहार करते हुए लिखा, सर प्लीज हमें पास कर दीजिएगा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के बाद शुरू हुई काॅपियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में इंटर की कक्षा की उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज व बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर और हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए नवजीन इंटर कॉलेज पटहेरवा व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर चल रही मूल्यांकन के दौरान कॉपियों में रुपयों के नोट मिलने के साथ परीक्षार्थी अलग-अलग विषय की कापियों में प्रश्नों के उत्तर के साथ अजब गजब इबारतें भी लिखी मिल रही हैं। कुछ कापियों में परीक्षार्थियों ने 100 से 500 रुपये तक के नोट टेप से चिपका रखे हैं। उसके साथ पत्र भी लिखा है कि गुरुजी पास कर दीजिएगा। पढ़ाई नहीं हो पाई है। इसलिए उत्तर नहीं लिख पाए हैं। परीक्षकों की मानें तो गणित, अंग्रेजी व विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में सबसे अधिक परीक्षार्थियों ने पास करने की गुहार के साथ 100 से 500 रुपये तक नोट लगाए हैं। शेष विषयों में परीक्षार्थी रुपये रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed