फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mohalla Pathashala will begen Once again

शुरू होगा मोहल्ला पाठशाला

Tue, 06 Jul 2021 06:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
mohalla Pathashala will begen Once again
परिषदीय स्कूल : फिर शुरू होगी मोहल्ला पाठशाला
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नामांकित बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन की तरफ से मोहल्ला पाठशाला को फिर से शुरू करने के लिए अनुमति मिली है। इस बार अभिभावकों की सप्ताह में एक दिन बैठक कर विद्यार्थियों के पठन-पाठन का फीडबैक लिया जाएगा। इसी सप्ताह पाठशाला शुरू होने का अनुमान है।
विद्यालयों में नामांकित बच्चे शिक्षण कार्य में लगे रहें। इसके लिए सभी बच्चों तक शिक्षकों की पहुंच जरूरी है। इसको देखते हुए मिशन प्रेरणा की ई-पाठशाला का पांचवां चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में शिक्षक मोहल्ला कक्षाओं का संचालन कर प्रेरणा साथी के सहयोग से अधिकतम बच्चों को पठन-पाठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। इसके अलावा अभिभावकों से संपर्क जिन अभिभावकों के बच्चों को मोहल्ला कक्षाओं में नहीं भेजा जा रहा है, उन्हें चिह्नित कर मोहल्ला पाठशाला में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को व्हाट्सएप के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता होगी। इसकी सफलता के लिए प्रत्येक कक्षा और विषय के लिए साप्ताहिक कैलेंडर के अनुसार शैक्षणिक सामग्री प्रस्तुत किया जाएगा। मोहल्ला पाठशाला संचालन में आने वाली दिक्कतों के समाधान और विभागीय समेत अन्य सुझावों के आदान-प्रदान के लिए एसआरटी, एआरपी और डायट मेंटर ऑनलाइन बैठक आयोजित कर नियमित निगरानी करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सत्येंद्र मौर्या ने बताया कि मोहल्ला पाठशाला संचालन के लिए शासन की तरफ से अनुमति मिली है। इसके संचालन के लिए सभी संबंधित को पत्र जारी कर दिया गया है। इसके अलावा ई-पाठशाला और दूरदर्शन पर आने वाले शैक्षिक कार्यक्रम भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed