फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   modern farming will increas

Kushinagar News: आधुनिक खेती काे मिलेगा बढ़ावा

Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
modern farming will increas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पडरौना। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय पहल है। इससे कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन होने के साथ आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा।
कृषि से जुड़े लोगों की मानें तो यहां कृषि विश्वविद्यालय खुलने से शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार तीनों को बल मिलेगा। विभिन्न तकनीकों में किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अनाज, दलहन, तिलहन, केला, सब्जी सहित अन्य फसलों के बारे में किसानों युवाओं को सटीक जानकारी मिलेगी। इससे वैज्ञानिक तरीके से खेती करने काे बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी अशोक राय ने बताया कि सरकार जिले में कृषि विश्वविद्यालय देकर बहुत बड़ा उपहार दी है। कुशीनगर कृषि आधारित जिला है। यहां काफी संख्या में किसान कृषि कार्य करते हैं। यहां के किसानों के बच्चे बाहर पढ़ाई करने जाते हैं। कृषि विश्वविद्यालय होने से यहां के किसान अब वैज्ञानिक तरीके से खेती करने में माहिर हो जाएंगे। किसानों की आय और पैदावार दोनों बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed