फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MNREGA: Fake attendance registered for 137 workers on work that had already been completed.

मनरेगा : हो चुके काम पर लगा दी 137 मजदूरों की फर्जी ड्यूटी

Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Fake attendance registered for 137 workers on work that had already been completed.
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव में मनरेगा योजना के तहत कराए गए मिट्टी कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। शिकायत के आधार पर मंगलवार को डीसी मनरेगा के निर्देश पर विशुनपुरा बीडीओ ने जांच की। इसमें एक ग्राम पंचायत और दो क्षेत्र पंचायत से कराए गए मिट्टी भराई व सफाई कार्यों की जांच की गई तो बड़े पैमाने पर अनियमिता मिली।
विज्ञापन

इसको गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने तीन कार्य दिवस को श्रमदान घोषित करते हुए रोजगार सेवक का मानदेय बाधित कर दिया। मंगलवार को विशुनपुरा बीडीओ ने ग्राम पंचायत की तरफ से बांसी पिच सड़क से मदन गुप्त के खेत तक चकमार्ग पर कराए गए मिट्टी भराई कार्य, क्षेत्र पंचायत से हरिकेश के घोटा से गंभीरिया बार्डर तक मिट्टी कार्य तथा बांसी टोले से पीच सड़क से गंभीरिया बार्डर तक कराए गए मिट्टी व सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि तीनों कार्य काफी पहले ही पूरे कराए जा चुके थे, इसके बावजूद फर्जी तरीके से 137 मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी अपलोड की गई थी। बीडीओ ने इसको गंभीर लापरवाही और अनियमितता मानते हुए जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed