फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA went door to door to get BJP membership

Kushinagar News: विधायक ने घर-घर जाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता

Sat, 14 Sep 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
MLA went door to door to get BJP membership
कसया। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया गया। लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

विधायक ने सखवनिया, शिवपुर, पिपरा जटामपुर, कुबेर स्थान, हरैया, होरलापुर आदि गांवों में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पाठक ने कहा कि भाजपा ने अपने सभी संकल्पों को पूरा किया है। इसलिए जनमानस का अटूट विश्वास भाजपा के साथ है। केंद्र और प्रदेश सरकारों की प्रत्येक योजना गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं की आर्थिक व सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है।
मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान दिनेश तिवारी, अजय पटेल, कृष्णा मोहन पांडेय, राजकुमार शर्मा, कृष्णा पांडेय, अधया पांडेय, नीतीश यादव, शैलेंद्र सिंह, रुद्र प्रकाश सिंह, शुभम दीक्षित, राजू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रवाद की भावना से कार्य करती है भाजपा



तमकुहीराज कस्बे के वैष्णवी नगर में चलाया गया सदस्यता अभियान
तमकुहीराज/पिपरा बाजार। तमकुहीराज कस्बे के वैष्णवी नगर में शुक्रवार को भाजपा की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के लोगों और शिक्षकों को सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ बड़े ने कहा कि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय कर सकता है। भाजपा परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की भावना से कार्य कार्य करती है। भाजपा में सदस्यता ग्रहण कर कोई भी व्यक्ति एक सशक्त व मजबूत राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकता है। कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल कर सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस दौरान बबलू राय, सुधीर सिंह, गुड्डू राय, देवेंद्र राय, दिव्यांशु शाही, सत्यम राय, पवन वर्मा, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पिपरा मंडल में 1672 लोगों ने ली सदस्यता
पिपरा मंडल की तरफ से शुक्रवार को क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। घर-घर जाकर 1672 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। पिपरा मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने कहा कि जितने अधिक पार्टी के सदस्य होंगे, उतनी ही पार्टी मजबूत होगी। इसके बाद उन्होंने 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंडल मंत्री दिनेश राय, वरुण राय, मार्कंडेय कुमार, ध्रुव नारायण, चंद्रभान राजभर, विद्यार्थी गुप्ता, गुलाब प्रसाद, रामज्ञान गुप्ता, राजेश्वर मिस्त्री, अरुण राय, योगेंद्र खरवार, हरीश पांडे, वरुण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed