{"_id":"5a9301654f1c1b5e028b74b2","slug":"mla-supporters-and-mayhem-in-the-other-side","type":"story","status":"publish","title_hn":" विधायक समर्थकों और दूसरे पक्ष में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक समर्थकों और दूसरे पक्ष में हाथापाई
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
पहुंची पुलिस
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। कुश्ाीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिरवट कोन्हवलिया गांव के सामने बड़ी गंडक में बालू घाट के पट्टा का विरोध कर रहे विधायक समर्थकों के साथ रविवार को एक अन्य पक्ष से विवाद हो गया। विधायक की अगुवाई में वहां धरना दे रहे लोगों के बगल में ही दूसरा पक्ष भी धरना पर बैठने की जिद कर रहा था। पहले तो उनमें कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ लोगों को चोटें भी आ गईं। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी सहित कई अफसर पहुंचे। उनके समझाने के बाद लोग शांत हुए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
बंधे पर हुए इस विवाद की सूचना मिलते ही एएसपी हरि गोविंद मिश्र, सीओ आरके तिवारी, एसओ सेवरही श्रीप्रकाश, एसओ तरयासुजान शैलेश सिंह सहित दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुट गई। विधायक अजय कुमार लल्लू का आरोप है कि कुछ लोग साजिश के तहत अराजकता फ़ैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आंदोलन को बदनाम कर सकें। वहीं एएसपी हरिगोविंद मिश्र का कहना है कि सुरक्षा को लेकर दोनों थाने की पुलिस तैनात की गई है।
बालू घाट के पट्टा को लेकर चल रहा मामला धीरे-धीरे विवाद की तरफ बढ़ता जा रहा है। अन्य दिनों की भांति क्षेत्रीय विधायक अजय लल्लू के समर्थक रविवार को भी धरना दे रहे थे। इसी बीच कुछ लोग बिरवट कोन्हवलिया के बालू घाट से खनन शुरू कराने की मांग को लेकर उनके बगल में ही धरना देने पहुंच गए। इस पर विधायक समर्थक विरोध जताने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और उनके बीच झड़प और हाथापाई शुरू हो गई। इससे तरयासुजान थाना क्षेत्र के दनियाड़ी गांव के निवासी संजय राव और जवही हरबल्लभ निवासी मंटू राय को चोटें आईं। उन्होंने तमकुहीराज सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।