फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA raised question on bridge construction without making road

विधायक ने बगैर सड़क बनाए पुल निर्माण पर उठाया सवाल

Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
MLA raised question on bridge construction without making road
तमकुहीराज में झरही नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक डॉ. असीम कुमार ने ग्रामीण से भ? - फोटो : KUSHINAGAR
विधायक ने बगैर सड़क बनाए पुल निर्माण पर उठाया सवाल
विज्ञापन

ग्रामीणों बोले- संपर्क मार्ग के बिना पुल का कोई मतलब नहीं
तमकुहीराज(कुशीनगर)। क्षेेत्र के धुरियाकोट-बसंतपुर राजा के सामने लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाए जा रहे डेढ़ करोड़ की लागत से पुल को लेकर ‘अमर उजाला’ की खबर को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को तमकुहीराज के विधायक ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के डीपीआर एवं उसके औचित्य पर सवाल खड़े किए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों तरफ लिंक मार्ग बनवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि बगैर लिंक मार्ग के पुल का कोई मतलब नहीं होगा।
तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के धुरिया कोट में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर पुल बन रहा है, वहां एक तरफ कोई संपर्क मार्ग नहीं है। उस तरफ ग्राम सभा की जमीन पर वन लगाए गए हैं। वहां जंगली जीव-जन्तु विचरण करते हैं। बगैर सड़क पुल निर्माण के दौरान हो रहे वन संपदा की क्षति को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। इसे ‘अमर उजाला’ ने 11 मई के अंक में खबर प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान में लेकर शनिवार शाम तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान धुरिया हाता के ग्राम प्रधान विरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान संतोष चौरसिया, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, ग्राम प्रधान अनुप राय, ग्राम प्रधान रजनीश राय, पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक आनंद पाठक, रवि राय, नगनराण सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मुन्ना सिंह, हारुन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed