फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mla demanded for bridge to cm

Kushinagar News: विधायक ने की सीएम से पक्का पुल बनवाने की मांग

Fri, 02 Jun 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
mla demanded for bridge to cm
सेवरही क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते विधायक डॉ. असीम कुमार।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। तमकुहीराज के विधायक ने बृहस्पतिवार की शाम लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराते हुए सेवरही के गोलाघाट में बांसी नदी पर पीपा पुल की जगह पक्का पुल निर्माण कराने और पिपराघाट से अहिरौलीदान तक की जर्जर सड़क का चौड़ीकरण व उच्चीकरण कराने की मांग की है।
तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार ने सीएम से मुलाकात के दौरान कहा कि सेवरही क्षेत्र के गोलाघाट में बांसी नदी पर बने पीपा पुल का निर्माण 2006 में लोकनिर्माण विभाग की तरफ से कराया गया था। इस पुल का निर्माण होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिला है। लेकिन बरसात शुरू होने पर 15 जून के बाद इसे सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए खोलवा देता है। इससे क्षेत्र के लोगों को छोटी नाव से नदी पर करनी पड़ती है। यदि यहां पीपा पुल की जगह पक्का पुल का निर्माण करा दिया जाए तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन

इसी तरह पिपराघाट से अहिरौलीदान तक की सड़क कई सालों से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस सड़क को उच्चीकृत कर चौड़ीकरण कर दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सीएम बड़े ही गंभीर दिखे, उन्होंने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed