फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mithilesh elected president and Ghanshyam elected general secretary

Kushinagar News: मिथिलेश अध्यक्ष व घनश्याम चुने गए महामंत्री

Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mithilesh elected president and Ghanshyam elected general secretary
पडरौना। एल्डर कमेटी के चेयरमैन विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी एवं चुनाव अधिकारी विजय प्रकाश मिश्र की देखरेख में शुक्रवार को जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर का चुनाव गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। 303 मत पाकर मिथिलेश कुमार दीक्षित और घनश्याम सिंह महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

सिविल बार कोर्ट कैंपस में दिन में 9.30 से 3 बजे तक मतदान हुआ। इसमें 669 मतदाताओं में 632 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार दीक्षित को 303 मत, सच्चिदानंद दूबे को 232 मत, संजय कुमार मिश्र को 53 मत, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को 17 मत और विवेकानंद मिश्र को 25 मत मिले। 71 मत पाकर मिथिलेश कुमार दीक्षित विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित चुने गए। महामंत्री पद पर घनश्याम सिंह को 274 मत,रामेश्वर ओझा को 240 मत,अशोक कुमार सिंह को 102 मत, अजय धर द्विवेदी को 13 मत प्राप्त प्राप्त हुआ। 34 मत से घनश्याम सिंह महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर अभय कुमार मिश्र व राघवेन्द्र कुमार गुप्ता विजयी घोषित हुए तथा संयुक्त मंत्री पद पर अमृत चन्द्र व प्रभात शर्मा व जयशंकर सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed