{"_id":"6138f3cf8ebc3e35fb332641","slug":"missing-youth-s-bike-found-in-tamkuhiraj-kushinagar-news-gkp4084367199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन से गायब युवक का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन से गायब युवक का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक की बाइक तमकुहीराज में मिली
फिरौती के लिए अपहरण करने का लगाया जा रहा आरोप
समउर चौकी की पुलिस अपहरण से कर रही है इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। चार दिन से लापता सब्जी व्यवसायी की बाइक गुमनाम व्यक्ति की तरफ से लिखी एक पर्ची के साथ बुधवार को तमकुहीराज कस्बे में पाई गई। पर्ची में लापता व्यक्ति के खाते में दस लाख रुपये जमा करने की मांग की गई है। रकम जमा नहीं करने पर उसकी हत्या करने की चेतावनी दी गई है। वहीं समऊर पुलिस अपहरण की घटना से इन्कार करते हुए मामले की जांच करने की बात कर रही है।
पटहेरवा थानाक्षेत्र के रकबा निवासी मोहन कुशवाहा पुत्र रामनरेश कुशवाहा सब्जी का व्यवसाय करते हैं। शनिवार से परिवारवालों को उनकी कोई खोज खबर नहीं मिल रही है। उनके मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन कोई उठा नहीं रहा है। मंगलवार को मोहन की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर उनके लापता होने की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी दौरान बुधवार को तमकुहीराज ओवरब्रिज चौराहे पर स्थित मोहन के एक रिश्तेदार की दुकान के सामने उनकी गाड़ी देखी गई। गाड़ी की सीट पर चाबी से दबाकर एक पर्ची रखी गई थी। उसमें लिखा गया है कि इसके खाते में रविवार तक दस लाख रुपये जमा करा दो, नहीं तो सोमवार को इसकी लाश मिलेगी। खाते से रुपया निकाल लेने के बाद उसे घर पहुंचा दिया जाएगा। पर्ची सहित बाइक मिलने पर रिश्तेदार के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। मौके पर परिजनों के साथ पहुंची समउर पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी तमकुहीराज राजकुमार वर्मा का कहना है कि एक दुकान पर खड़ी बाइक पुलिस ले आई है। मामले में वास्तविक जानकारी चौकी प्रभारी समउर ही दे सकते हैं। चौकी प्रभारी समउर प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।