{"_id":"69010e49e3692a6bde00b7f4","slug":"missing-mentally-disturbed-girl-found-in-a-pool-of-blood-rape-suspected-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-147975-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खून से लथपथ हालत में मिली लापता विक्षिप्त युवती, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खून से लथपथ हालत में मिली लापता विक्षिप्त युवती, दुष्कर्म की आशंका
Wed, 29 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक (कुशीनगर)। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 22 अक्तूबर की सुबह 21 वर्षीय विक्षिप्त युवती खून से लथपथ हालत में मिली। उसके हाथ-पैर और गले पर किसी धारदार वस्तु से कटे के निशान थे।
गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के सीएचसी ले गई, जहां इलाज के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार को अचानक सोशल मीडिया पर युवती के खून से लथपथ मिलने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इसकी चर्चा आम हो गई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती।
ग्रामीणों ने युवती के साथ हैवानियत की भी आशंका जताई है पर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल इस मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, फाजिलनगर कस्बे में अपनी मां के साथ रहने वाली युवती 21 अक्तूबर की शाम को अचानक लापता हो गई। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। 22 को सुबह करीब आठ बचे वह करीब तीन किमी दूर चौराखास थाना क्षेत्र में महुअवा कटा मंदिर के पास से अमवा महंथ जाने वाले सड़क के पास नहर पर अचेत मिली।
उसके कपड़े फटे थे। हाथ-पैर और गले पर चोट का निशान था। इस संबंध में चौरा खास थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि युवती घायल हालत में मिली थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दुष्कर्म हुआ या नहीं इसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।