{"_id":"60ca400a8ebc3e2ed6626f18","slug":"missing-kushinagar-news-gkp3983595127","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी निकाल रहा युवक गंडक में गिरकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी निकाल रहा युवक गंडक में गिरकर लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंचे अफसर, युवक पिपरासी थाना क्षेत्र का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा गांव का 35 वर्षीय एक युवक बुधवार दोपहर में गंडक में गिरकर लापता हो गया। घटना के वक्त वह नदी में बहकर आई लकड़ियां निकाल रहा था।
गंडक नदी में जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ ही बिहार के मदनपुर जंगल से काफी मात्रा में लकड़ियां बहकर आ रही हैं। उसे छानने के लिए काफी संख्या में लोग बुधवार को नदी के तट पर पहुंचे थे। इनमें भिलोरवा गांव का 35 वर्षीय सुबोध साहनी भी पहुंचे। वह गंडक नदी से लकड़ियां निकालते समय नदी में गिरकर लापता हो गए। जानकारी होने पर अंचलाधिकारी फहीमुद्दीन अंसारी, प्रखंड प्रमुख यशवंत नारायण यादव और बीडीओ बीके राम घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। युवक की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है।