{"_id":"663bef5d860b26973d02adaa","slug":"missing-girl-reached-home-late-evening-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116559-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देर शाम घर पहुंची लापता बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देर शाम घर पहुंची लापता बालिका
Thu, 09 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा से बगीचे में आम बीनने गई बालिका मंगलवार को लापता हो गई। परिजन ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन देर शाम लापता लड़की घर लौट आई।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा निवासी सुनील शर्मा की नौ वर्षीय बालिका अदिति शर्मा मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बगीचे में आम बीनने गई थी। वह वहीं से कहीं चली गई। काफी खोज बीन के बाद पता नहीं चला तो उसकी मां अनुराधा देवी ने बुधवार की सुबह पुलिस तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस केस दर्ज कर खोज बीन शुरू की, लेकिन बुधवार देर शाम लापता बालिका सकुशल घर पहुंच गई। एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि बालिका सकुशल घर पहुंच गई है। संवाद