{"_id":"69c19969deb3e811140517ed","slug":"miscreants-surround-youth-twice-snatch-chain-and-beat-him-with-a-belt-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156863-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक को दो बार घेरकर बदमाशों ने छीनी चेन, बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक को दो बार घेरकर बदमाशों ने छीनी चेन, बेल्ट से पीटा
Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर में रविवार देर रात बदमाशों ने एक युवक को दो बार घेरकर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
वार्ड नंबर 13 श्रीराम जानकी नगर निवासी अभिषेक वर्मा ने कसया थाने में तहरीर दी कि रविवार रात करीब 11 बजे वह पनियहवा से अपनी चारपहिया गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोला मार्ग पर एक बाइक सवार ने उसकी गाड़ी रोकवा दी। आरोप है कि बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटा और गले से सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित के मुताबिक, वह किसी तरह जान बचाकर आगे बढ़ा, लेकिन थोड़ी दूरी पर बदमाशों ने फिर से उसे घेर लिया। इस बार उनके अन्य साथी भी पहुंच गए और उसकी जेब से 2200 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से पिटाई की। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। उसके बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।
इस संबंध में कसया एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।