{"_id":"6120f48a8ebc3e79b27e7b28","slug":"mischievous-elements-broke-former-mla-s-car-kushinagar-news-gkp4062338133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने पूर्व विधायक की गाड़ी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने पूर्व विधायक की गाड़ी तोड़ी
विज्ञापन
खड्डा के पूर्व विधायक दीपलाल भारती के दरवाजे पर खड़ी गाड़ी का टूटा शीशा।
- फोटो : KUSHINAGAR
शरारती तत्वों ने पूर्व विधायक की गाड़ी तोड़ी
खड्डा। पूर्व विधायक व भाजपा नेता दीपलाल भारती के दरवाजे पर खड़ी स्कार्पियो को कुछ शरारती तत्व ने रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
पूर्व विधायक का घर खड्डा कस्बे के अंबेडकरनगर मोहल्ले में है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात में उनकी गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी। शनिवार की सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो गाड़ी के पिछले हिस्से का शीशा पूरी तरह टूटा हुआ था। उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी होने पर आसपास के लोग और भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हो गए।
सूचना पर पहुंचे एसआई रमाशंकर सिंह यादव, सिपाही प्रमोद यादव ने निरीक्षण किया। इसके बाद पूर्व विधायक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खड्डा थाने के एसओ रामकृष्ण यादव ने बताया है कि पूर्व विधायक की तरफ से गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।