फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Misbehavior with woman, accused inspector suspended

महिला से बदसलूकी, आरोपी दरोगा निलंबित

Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior with woman, accused inspector suspended
महिला से बदसलूकी, आरोपी दरोगा निलंबित
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के असना गांव में अपहरण के आरोपी युवक की तलाश में पहुंचे दरोगा ने उसकी मां के साथ बदसलूकी की। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी धवज जायसवाल ने दरोगा सुनील सिंह को रविवार को निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
असना निवासी एक महिला ने बताया कि उसका बेटा फरवरी माह में किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चला गया। इसके कुछ दिनों बाद गांव की लड़की भी लापता हो गई। महिला का कहना है कि लड़की के लापता होने पर उसके घरवालों ने उसके बेटे पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा सुनील सिंह एक सितंबर को जांच करने महिला के घर पहुंचे। महिला के बेटे के बारे में जानकारी लेने लगे। महिला ने कहा कि उसके डांटने से बेटा नाराज होकर घर से चला गया है। इसी बात को सुनकर दरोगा नाराज हो गए। उन्होंने महिला को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। वह गुस्से में पूरे परिवार को ठीक करने की धमकी देकर चले गए। महिला के साथ दरोगा के बदसलूकी करने का वीडियो किसी ने बना लिया।
विज्ञापन

शनिवार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो अप्रैल माह का है, जबकि पीड़ित महिला लोगों को बता रही है कि एक सितंबर को दरोगा उसके घर पहुंचे थे। रविवार को वीडियो वायरल होने पर मामला एसपी के सामने आया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अहिरौली एसएचओ पंकज कुमार गुप्ता ने कहा कि अप्रैल में दरोगा जांच करने महिला के घर गए थे। युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण के विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। यह वीडियो पुराना है, जो अब सामने आया है। किसी के साथ बदसलूकी का मामला पाए जाने पर पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed