फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Minor girlfriend and boyfriend slit their throats in front of people in Kushinagar

हम शादी करके रहेंगे: नाबालिग प्रेमिका और प्रेमी ने लोगों के सामने काटा अपना गला, अचानक घर से हो गए थे लापता

Sun, 11 Jun 2023 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 10:58 AM IST
सार

कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके में प्रेमी युगल ने लोगों के सामने ब्लेड से अपना-अपना गला काटने की कोशिश की। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Minor girlfriend and boyfriend slit their throats in front of people in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुशीनगर की हाटा कोतवाली इलाके के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने लोगों की मौजूदगी में ब्लेड से अपना-अपना गला काट लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दोनों अलग-अगल समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और शादी करना चाहते हैं। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की किशोरी का उसी के गांव के दूसरे समुदाय के 20 वर्ष के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 
विज्ञापन


इसकी भनक दोनों के परिवारवालों को लग गई। शुक्रवार को दोनों अचानक घर से लापता हो गए। लड़की के परिवारवालों ने देर रात तक दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि सुबह युवक के घर दोनों देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में गांव में काफी लोगों की मौजूदगी में दोनों को समझाने के लिए बुलाया गया। बताया जा रहा है कि लोग अभी दोनों को समझा ही रहे थे कि प्रेमी और प्रेमिका साथ लाए ब्लेड से अपना-अपना गला काटने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाया।
 

जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बताया कि तीन वर्षों से हमारे बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। घरवाले शादी के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में विरोध करने लगे। इसी वजह से हमने यह कदम उठाया।

युवक के दूसरे धर्म का होने की बात पर किशोरी ने कहा कि वह भी उसका धर्म अपना लेगी। हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को किसी ने नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed