{"_id":"673cfae91d98163bc20859b4","slug":"mining-officer-inspected-to-stop-illegal-sand-mining-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126706-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अवैध बालू खनन रोकने के लिए खनन अधिकारी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अवैध बालू खनन रोकने के लिए खनन अधिकारी ने किया निरीक्षण
Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
कोटवा बाजार। अवैध खनन की शिकायतों पर जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कौवासार नहर, छोटी गंडक के क्रांति चौराहा, रायपुर ख़ास, भेडीहारी, बेलवा, भेड़ी जंगल, बरवा रतनपुर इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ईंट-भट्ठों, खदानों और घाटों से सिल्ट व और बालू खनन वाली जगहों को चिह्नित किया गया है। धंधेबाजों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। अवैध खनन को रोकने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।
सूचना मिलते ही घाट छोड़ कर भागे अवैध बालू खनन कारोबारी
लक्ष्मीगंज। जिला खनन अधिकारी अभिषेक सिंह के आने की खबर मिलते ही मंगलवार सुबह कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के छोटी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर अवैध बालू खनन के कारोबारी अपना अवैध कारोबार बंद कर सभी सामानों के साथ घाट से भाग गए। इससे अधिकारी को घाट से खाली हाथ लौटना पड़ा।अधिकारी के आने की सूचना किसी ने अवैध धंधेबाजों को पहले ही दे दी थी। अभिषेक सिंह ने बताया कि कहीं बालू का ढेर नहीं दिखा लेकिन ट्रालियों के गुजरने के निशान मिले हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा एक घाट पर बालू खनन का औजार पड़ा था, उसको कब्जे में लिया गया है।