{"_id":"577d39304f1c1b00487f9aec","slug":"miner-broke","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर की पटरी टूटी, फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर की पटरी टूटी, फसल डूबी
kushinagar
Updated Wed, 06 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : santosh verma
तमकुहीराज। पगरा बसंतपुर में नहर की पटरी टूटने से कई एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। गांववालों ने विभागीय प्रशासन से क्षतिग्रस्त पटरी की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि फसल बर्बाद न हो।
तहसील क्षेत्र में चाफ शाखा से निकलने वाली रजवटिया माइनर में क्षमता से अधिक पानी आने से ओवरफ्लो होकर बह रहा है। माइनर के पगरा बसन्तपुर में पटरी टूट जाने से आसपास स्थित खेतों में किसानों की बोई गई धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसान रामदास सिंह, नगनरायन सिंह, राजकिशोर, अनिरुद्ध सिंह आदि का कहना है कि नहर की पटरी टूट जाने से धान की फसल डूब गई है। नहर की पटरी की तत्काल मरम्मत नहीं होने पर फसल बर्बाद होने की आशंका पैदा हो गई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के असगर अली का कहना है कि माइनर की पटरी टूटने की जानकारी उन्हें नहीं है। अब जानकारी मिल गई है। क्षतिग्रस्त पटरी की तत्काल मरम्मत कराई जाएगी।