{"_id":"668dcaf705f9f0d5b206c724","slug":"middle-aged-man-dies-due-to-electric-shock-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-119611-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Wed, 10 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 10 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर पालिका के वार्ड संख्या 21 गांधी नगर सोनबरसा में छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मंगलवार सुबह 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांधी नगर के रहने वाले 50 वर्षीय राजेंद्र गिरि मोहल्ले के श्रीराम मद्धेशिया की छत पर किसी काम से गए थे। छत के अगले हिस्से के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। राजेंद्र जैसे ही छत के अगले हिस्से की ओर गए तो बिजली के तार के संपर्क में आ गए तारों में ही चिपक गए। लोग उनकी मदद के लिए पहुंचे और बिजली कटवाई गई तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बिजली कटने के बाद उनका शव नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही वहा काफी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। विधायक मोहन वर्मा ने भी घटना की जानकारी ली और मृतक के परिवार को सांत्वना दी। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि करंट लगने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।