{"_id":"698cf0462758b012730caf58","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-high-speed-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-154495-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Thu, 12 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव में मंगलवार देर शाम घर के सामने सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय नंदलाल कुशवाहा को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नंदलाल कुशवाहा को परिजनों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रात करीब आठ बजे नंदलाल कुशवाहा घर के सामने जटहा–पडरौना मार्ग पर लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पडरौना की ओर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आ रहे थे। अनियंत्रित बाइक ने नंदलाल को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत गिर पड़े। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक को कब्जे में ले लिया, जबकि बाइक सवार युवक भाग गए।
मृतक नंदलाल के पुत्र अमित कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बाइक नंबर के आधार पर चालक की पहचान में जुटी है। नंदलाल कुशवाहा के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। तीन बेटियों व एक बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।