{"_id":"6b01ff31efb257570106a097","slug":"middle-aged-man-crossing-the-road-struck-by-a-motorcycle-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172814-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने मारी टक्कर, माैत
विज्ञापन
जोकवा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित चौहान पट्टी के पास पैदल सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय एक व्यक्ति बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सिघना गांव निवासी 50 वर्षीय सुरेश यादव जोंकवा बाजार के पास मोबाइल टावर पावर हाउस पर काम करते थे। वे शनिवार की शाम करीब सात बजे बाजार से सामान खरीदकर कमरे पर जाने के लिए पैदल ही एनएच पार कर रहे थे। उसी दौरान बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई मधुरिया चौकी पुलिस दुर्घटना ग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी ले गई। घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया।
इस संबंध में तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी के पास बाइक की चपेट में आने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।