फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Micro finance company employee beaten, attackers ran away with Rs 81 thousand, case registered

Kushinagar News: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पीटा, 81 हजार ले भागे हमलावर, केस

Thu, 26 Dec 2024 07:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Micro finance company employee beaten, attackers ran away with Rs 81 thousand, case registered
पडरौना। भारत फाइनेंशियल कंपनी में काम करने वाले गोरखपुर निवासी कर्मचारी की पिटाई कर 81 हजार रुपये लेकर भाग जाने के मामले में रामकोला पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के वर्कर का आरोप है कि संस्था के ग्राहकों से लोन राशि की वसूल की गई रकम को अज्ञात हमलावर लूट ले गए। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना नौ सितंबर की देर शाम आठ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के कैंट थाना क्षेत्र के गोकुलपुरम नंदानगर निवासी समरजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड, जो कि इंडस इंड बैंक की सहायक संस्था है, में मैनेजर के पद पर रामकोला ब्रांच में कार्यरत हैं। संस्था जरूरतमंद महिलाओं को आसान ई-केवाईसी के आधार पर स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करती है। वह नौ सितंबर की देर शाम आठ बजे बैठक करने के बाद रामकोला के कुसम्हा गांव में शिवम सिंह से किस्त लेने के लिए फोन किया तो उसने घर पर बुलाया। किस्त लेने के लिए उन्होंने जब घर पहुंचकर फोन किया तो उन्होंने कुसम्हा चौराहे के आगे पेट्रोल पंप पर बुलाया। वर्कर ने बताया कि शिवम के घर से वह चौराहे के लिए निकले तो उनके घर से करीब 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद मोड़ पर गाड़ी धीमी की, तभी पीछे से एक व्यक्ति ने उनकी पीठ पर बांस के डंडे से जोरदार वार कर दिया। इससे समरजीत का संतुलन बिगड़ गया और वह गाड़ी से नीचे गिर गए। इस दौरान चार लोग, जिनका मुंह ढका हुआ था, ने हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वे अचेत हो गए। हमलावर डिक्की में रखा 81,625 रुपये कलेक्शन का कैश व कंपनी की ओर से दिया गया टैब, उनके पर्स में रखा 1500 नकदी व कागजात लेकर भाग निकले। इस संबंध में एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed