{"_id":"6908fdadf283d5e8e708715b","slug":"meter-readers-boycotted-work-due-to-non-payment-of-salaries-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-148286-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज मीटर रीडरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वेतन नहीं मिलने से नाराज मीटर रीडरों ने किया कार्य बहिष्कार
Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कसया में रोष जताते मीटर रीडर। संवाद
कसया। बिजली निगम के एसई कार्यालय पर सोमवार को करीब डेढ़ सौ मीटर रीडर पहुंचे और दो माह से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। वेतन नहीं मिलने तब तक कार्य नहीं करने की बात कही।
एसई ने फर्म मालिक से बात कर मीटर रीडरों को मानदेय देने के लिए कहा है। वहीं कार्य बहिष्कार से मीटर लगने और बिजली बिल वसूली का कार्य ठप रहेगा। कुशीनगर में बिजली निगम में कार्यरत एक प्राइवेट कंपनी के करीब डेढ़ सौ कर्मचारी मीटर रीडिंग समेत बिल निकालने का कार्य करते हैं। इधर त्योहार बीतने के बाद भी कंपनी ने दो महीने का मासिक वेतन अपने कर्मचारियों को नहीं दिया है। जिसको लेकर सभी कर्मचारी लिखित रूप में कसया एसई को शिकायत पत्र देते हुए वेतन नहीं मिलने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। संज्ञान ठाकुर, मुन्ना अहमद, राहुल गुप्ता, हरेंद्र प्रसाद आदि मीटर रीड़रों ने बताया कि दीपावली पर कंपनी ने बोनस देने की बात कही थी, लेकिन बोनस तो दूर की बात है दो माह का वेतन तक नहीं मिला। वहीं निर्भय सिंह, महेंद्र गौड, बबलू मिश्रा, अविनाश पांडेय आदि ने बताया कि कंपनी को आए 6 महीने हो गए हैं, न ही कोई अतिरिक्त बोनस मिलता है और न ही हम लोगों का पीएफ ही कटता है।