फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mercury crosses 41 degree C heatwave alert for 48 hours.

Kushinagar News: पारा 41 के पार, 48 घंटे तक लू का अलर्ट

Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 41 degree C heatwave alert for 48 hours.
पडरौना। जिले में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और आज भी 41 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। तल्ख धूप और लू के थपेड़ों से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। तेज गर्मी से खेतों में धान की बेहन झुलस रही है, तो मेडिकल कॉलेज में उल्टी-दस्त और लू के मरीजों की लाइन लग रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक लू का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जून के तीसरे हफ्ते में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। आसमान से बरस रही आग और गर्म हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार सुबह नौ बजे ही पारा 33 डिग्री पार कर गया। दोपहर दो बजे 41 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। उस पर उमस ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। सुबह 11 बजे के बाद बाजार, बस स्टैंड और चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लगाकर निकल रहे हैं। रिक्शा, ठेला चलाने वाले पेड़ की छांव ढूंढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक पर फल बेचने वाले रामअवध ने बताया कि सुबह 11 से शाम चार बजे तक ग्राहक ही नहीं आते। धूप में खड़ा होना मुश्किल है। तल्ख मौसम का असर खेती पर भी दिखने लगा है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर डाली है, उनकी धान के पौधे तेज धूप से झुलस रही है। पानी सूख जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के मरीज 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि रोज 80-90 मरीज उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द और बुखार के आ रहे हैं। ज्यादातर मजदूर, बुजुर्ग और बच्चे हैं। लोगों को दोपहर में धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं बनने और राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक जा सकता है। 18 जून तक लू चलने की आशंका है। इसके बाद ही कहीं जाकर बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed