{"_id":"5f1ecdba8ebc3e639104027b","slug":"memorandom-given-to-bdo-kushinagar-news-gkp359634725","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर यूनियन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूर यूनियन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मजदूर यूनियन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
तमकुहीरोड। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की तरफ से सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनरेगा की मजदूरी 600 रुपये करने समेत 13 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
संगठन के सेवरही शाखा के अध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में सेवरही ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन में किसान व कृषि विरोधी अध्यादेश वापस लेने, कोविड से प्रभावित परिवारों को छह माह तक साढ़े छह हजार का भुगतान करने, मनरेगा की मजदूरी 600 रुपये करने, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाये जाने, प्राकृतिक संसाधनों के निजीकरण पर रोक लगाए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
इस दौरान परमहंस सिंह, अशोक यादव, वकील अहमद, सुदामा यादव, सलीम मंसूरी, प्रद्युम्न यादव, गयासुद्दीन अंसारी, लक्ष्मीना देवी, आशिक अली, सद्दाम हुसैन, रुस्तम कुरैशी आदि मौजूद रहे।