{"_id":"66b6b89ae53b09b88906f7c4","slug":"membership-campaign-of-sp-student-assembly-started-discussion-on-strength-of-the-party-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-121310-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुरू, पार्टी की मजबूती पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुरू, पार्टी की मजबूती पर चर्चा
Sat, 10 Aug 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर के सोहरौना स्थित सपा जिला कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा कर सदस्यता अभियान शुरू हुआ।
पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी भैया ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहती है। इसलिए गरीबाें को राशन और प्राइवेट नौकरियां देकर उलझाए हुए है। सपा छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुशवाहा और वैभव सैनी ने कहा कि सपा नौ अगस्त के दिन क्रांति दिवस मनाती है। इस मौके पर सपा छात्र सभा की तरफ से सदस्यता अभियान शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि सितंबर में पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण रोस्टर प्रणाली, छात्र संघ चुनाव बहाल करने के नाम पर आंदोलन करेगी। बैठक की अध्यक्षता सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामलखन यादव ने किया।
इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजम, सपा यूथ मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदर्श त्रिपाठी, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, असगर अली, अनुराग यादव, अमन सिंह, प्रद्युम्न यादव, विवेक ओझा, धनेश यादव, राज गुप्ता, सचिन गुप्ता, राकेश यादव, अमन कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, सन्नी यादव आदि मौजूद रहे।