फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mega camps will be organized to solve electricity problems, the department has made preparations

Kushinagar News: बिजली समस्याओं के निदान के लिए लगेंगे मेगा कैंप, विभाग ने की तैयारी

Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Mega camps will be organized to solve electricity problems, the department has made preparations
पडरौना/तमकुहीरोड। पडरौना और सेवरही डिवीजन से जुड़े उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर आगामी 17,18 व 19 जुलाई को तीन दिवसीय बिल रिविजन महाकैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गलत बिल के सुधार व नए संयोजन के साथ उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस कैंप में वितरण व मीटर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे और विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान होगा। पडरौना बिजली वितरण कार्यालय, उपकेंद्र कोटवा और खड्डा उपकेंद्र पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। पूर्व में ओटीएस कराने वाले लोगों का भी इसमें समाधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश पर बिजली विभाग आगामी 17,18 व 19 जुलाई को सभी विद्युत वितरण खंडों पर तीन दिवसीय मेगा कैम्प का आयोजन करने जा रहा है। इन कैंप में नए संयोजन,भार वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन, बिल जमा करने, फाल्स बिलिंग एवं अन्य संबंधित कार्यों की शिकायत प्राप्त कर विद्युत उपभोक्ता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पडरौना के एक्सईएन संजय सागर, सेवरही के एक्सईएन अरुण कुमार यादव ने बताया है शासन के मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के लिए इस कैंप का इस मेगा कैंप में प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण 1912 हेल्प डेस्क पर सुनिश्चित किया जाएगा एवं शिकायतकर्ता एवं आवेदनकर्ता का सही विवरण अंकित किया जाएगा। बिल रिवीजन हेतु कार्यवाही एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed