{"_id":"64ff6f60054524d0b004db75","slug":"mega-block-some-skipped-the-journey-and-some-went-by-private-vehicle-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-4426-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लॉक : किसी ने छोड़ी यात्रा तो कोई प्राइवेट वाहन से गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लॉक : किसी ने छोड़ी यात्रा तो कोई प्राइवेट वाहन से गया
Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर मेगा ब्लॉक होने के चलते कप्तानगंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सिवान रेल मार्ग पर चलने वाली 22 जोड़ी ट्रेनों में से सोमवार को महज दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन हुआ। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। प्राइवेट वाहनों में भीड़ के चलते कई यात्रियों ने अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी, तो कुछ ने मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से यात्रा पूरी की।
रेल प्रशासन की तरफ से गोरखपुर कैंट से कुसम्ही तक तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके अलावा कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमार्डलिग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते प्रशासन ने मेगा ब्लॉक लिया है। गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सिवान रेल मार्ग पर कुल 22 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। लेकिन सोमवार को इसमें से केवल दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो सका। इसमें भी एक जोड़ी सवारी गाड़ी थावे-कप्तानगंज और दूसरी डेंगू स्पेशल, जो सिवान से गोरखपुर गई। गोरखपुर से नरकटियागंज रूट पर एक भी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। इसके चलते यात्रियों को आगे की यात्रा करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बहुत जरूरी काम से गोरखपुर जाना था, लेकिन गोरखपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली। इसके प्राइवेट वाहन से गोरखपुर जाउंगा, तो घर लौटने में काफी देर हो जाएगी। इसके आज की यात्रा केेंसिल कर दिया हूं। -मोनू पटेल, निवासी खोटहीं।
विज्ञापन
सत्याग्रह ट्रेन से दिल्ली जाना था, स्टेशन आने पर पता चला कि यह ट्रेन निरस्त है। अब प्राइवेट सवारी से गोरखपुर जा रहा हूं। यदि वहां कोई ट्रेन मिल जाएगी, तो जाऊंगा नहीं तो यात्रा छोड़कर घर लौटना पड़ेगा। - राजकुमार, निवासी पकड़ियार बिशुनपुर।
सवारी गाड़ी पकड़कर थावे से कप्तानगंज आया हूं। लेकिन यहां से गोरखपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। पैदल सुभाष चौक जा रहा हूं। वहां कोई सवारी मिलती तो गोरखपुर जाऊंगा। यदि सवारी नहीं मिली तो घर जाना पड़ेगा। -राम महात्मा, निवासी कौड़ीराम।
000000
अवध एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ोदरा जंक्शन जाना था, लेकिन ट्रेन कप्तानगंज में नहीं मिली है। अब परतावल के रास्ते गोरखपुर जा रहा हूं। ट्रेन छूटने में बहुत कम समय होने के नाते ट्रेन मिलना मुश्किल लग रहा। यदि ट्रेन नहीं मिलती है, तो घर वापस आ जाऊंगा। -सत्येंद्र निवासी रामकोला।
0000000
इन ट्रेनों का हुआ संचालन
05165-सवारी गाड़ी जो थावे से कप्तानगंज तक जाती है। वह एक बजे समय से गई।
05166-सवारी गाड़ी जो कप्तानगंज से थाने तक जाती है। वह 1:30 बजे समय से गई।
05153-डेंगू स्पेशल जो सिवान से गोरखपुर को जाती है। वह अपने निर्धारित समय 11:30 बजे के बजाए 4:11 घंटा बिलंब से गई।
05154-डेंगू स्पेशल जो गोरखपुर से सिवान को जाती है। वह 20:40 बजे समय से गई।
0000000
इन ट्रेनों का नहीं हुआ संचालन
सप्तक्रांति सुपरफास्ट, सत्याग्रह, अवध एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, चौपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस समेत 20 जोड़ी ट्रेनों का संचालन सोमवार को नहीं हुआ।