{"_id":"62d852f690bbe7796b2ec864","slug":"meeting99-kushinagar-news-gkp444383773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन बेचने वालों पर लगेगा जुर्माना: डीएम
कर करेत्तर एवं राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई
खराब पडे़ हैंडपंपों को रिबोर करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कर करेत्तर एवं राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें डीएम ने पॉलिथीन के संबंध में अभियान चलाकर जुर्माना की कार्रवाई करने का सभी एसडीएम व ईओ को निर्देश दिया।
बैठक में सर्वप्रथम नगरपालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सीवर टैंक के संबंध में डीएम ने आवश्यक निर्देश दिए। पूर्व में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेने की बात कही। नगर पालिका, नगर पंचायतों में कार्यरत सफाईकर्मियों की तैनाती के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगरीय क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत नलकूपों की स्थिति खराब होने की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी से पूछताछ की गई एवं मरम्मत कराने का निर्देश दिए गए। अतिक्रमण के संबंध में भी चर्चा की गई और सभी को शीघ्र प्रभावी कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। डीएम ने नगरपालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स की स्थिति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वसूली के लिए नोटिस जारी करते हुए हाउस टैक्स की वसूली शत प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार वाटर टैक्स वसूली की भी चर्चा की गई एवं नगर पालिका, नगर पंचायतों का इनकम बढ़ाने पर जोर दिया गया। डीएम ने अभियान चलाकर 15 दिन के अंदर सभी प्रकार की वसूली की कार्रवाई लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यों की समीक्षा की
डीएम ने समीक्षा के दौरान स्टांप रजिस्टर की तहसील वार जानकारी ली। स्टांप चोरी रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा दौरान आबकारी विभाग की उपलब्धि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पाई गई। परिवहन विभाग की उपलब्धि 72 प्रतिशत पाए जाने पर लक्ष्य को पूरा करने निर्देश दिया। इसी प्रकार विद्युत निगम, वन विभाग, मंडी समिति की समीक्षा की गई व लक्ष्य पूर्ति न होने पर संबंधित को डीएम ने लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम देवीदयाल वर्मा, समस्त एसडीएम, डीएफओ, जिला आबकारी अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।