फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   meeting33

सीमांकन का कार्य अधूरा होने पर लेखपाल पर कार्रवाई : डीएम

Fri, 22 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
meeting33
सीमांकन का कार्य अधूरा होने पर लेखपाल पर कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को दिए बिजली संबंधी समस्या के निस्तारण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उद्योग बंधु, श्रम बंधु और व्यापार बंधु की संयुक्त बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता डीएम एस. राजलिंगम ने की। बैठक में उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों से उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बाद में प्रमुख उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया गया। डीएम ने सीमांकन का कार्य अधूरा होने पर संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई का आदेश दिया। विद्युत संबंधी समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया।
डीएम ने सबसे पहले जिला उद्योग की पिछली बैठक से संबंधित कार्यवाही के संबंध में रिपोर्ट लिया। उपायुक्त उद्योग सतीश गौतम ने बताया कि सेवरही क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग स्थित औद्योगिक आस्थान के सीमांकन का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस पर डीएम ने संबंधित लेखपाल पर तमकुहीराज एसडीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बैठक में कुशीनगर स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति, एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति के बारे में भी चर्चा हुई। इसमें प्रमुख उद्यमियों में फूड प्रोसेसिंग के लिए अभिषेक माहेश्वरी, राहुल जायसवाल, राकेश गुप्ता और पुनीत राव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रम आयुक्त विजय यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत कुल सत्यापित पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 2,07,230 है। बैठक में उपकर (सेस) प्रगति की स्थिति तथा अधिष्ठान पंजीयन की प्रगति, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित योजनाओं के अंतर्गत मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु, विकलांगता सहायता योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, शौचालय सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन सहायता योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। इसी क्रम में जनपद में चिह्नित बंधुआ श्रम की स्थिति, जनपद में चयनित बाल श्रमिकों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई। बताया गया कि जनपद में कुल 29 बाल श्रमिकों को चिह्नित किया गया है। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के बारे में भी समीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बिजली, पेयजल व आवागमन की समस्या के मुद्दे उठे
पडरौना। बैठक में फाजिलनगर नगर पंचायत में विद्युत आपूर्ति की समस्या, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार पोल की समस्या को उठाया गया। नगर पंचायत दुदही में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, जलभराव की समस्या, सड़कों की जर्जर स्थिति की समस्या पर डीएम ने संबंधित अधिशासी अधिकारी को ठीक कराने का निर्देश दिया। जिला मुख्यालय पडरौना से रामकोला, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर जाने एवं आने वाली बसों का ठहराव लक्ष्मीगंज बाजार में करने पर चर्चा हुई। परिवहन निगम के एआरएम बिंदु प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मीगंज में बसों का ठहराव होता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में अल्ट्रासाउंड की सुविधा और डिजिटल एक्सरे को लेकर चर्चा हुई। विद्युत संबंधित समस्या के निस्तारण के लिए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को आदेश दिया। इस दौरान प्रभारी सीडीओ उपमा पांडेय, सीओ सदर कुंदन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed