फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Caution is necessary from now on about the third wave of crying

को रोना की तीसरी लहर को लेकर अभी से सतर्कता जरूरी

Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Caution is necessary from now on about the third wave of crying
को रोना की तीसरी लहर को लेकर अभी से सतर्कता जरूरी
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश के श्रम मंत्री और सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें उन्होंने कोविड निगरानी समिति द्वारा संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
महामारी की तीसरी लहर में बच्चों पर संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए बचाव को लेकर अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि प्रतिदिन कोविड नियमित समीक्षा बैठक की जाती है। महामाया एंबुलेंस क्रियाशील है। लेवल-टू हॉस्पिटल, पॉजिटिविटी रेट, डेथ रेट, रिकवरी रेट की विस्तृत जानकारी, कोविड अस्पताल में मेडिकल इक्विपमेंट्स एवं स्टॉफ, नर्स और डॉक्टर्स की व्यवस्था, मरीज की देखभाल का प्रबंधन, कोविड हेल्प डेस्क, टीकाकरण की स्थिति, मुसहर बस्ती में वैक्सीनेशन तथा तीसरी लहर की तैयारी के संदर्भ में जो कदम जिला प्रशासन की तरफ से उठाए गए और उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर मौतें हुईं और वैज्ञानिकों ने तीसरी लहर के आने की भी आशंका जताई है। उससे बच्चों के प्रभावित होने का खतरा ज्यादा है। ऐेसे में स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए अभी से तैयारी शुरू कर दें। तीसरी लहर दूसरी से भी खतरनाक हो सकती है। इसकी वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है। कहीं कहीं तीसरी लहर के मरीज भी मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आबादी के सापेक्ष मरीज ज्यादा है, अत: स्वाभाविक रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था यहां अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सचल दल अस्पताल की सभी 13 गाड़ियां क्रियाशील होनी चाहिए और सीएमओ को सक्रियता से इस कार्य को समय रहते पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद विजय दूबे ने कोरोना की दूसरी लहर में डीएम द्वारा निरंतर जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए बधाई दी। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि जो कमियां हैं, उन्हें दूर किया जाएगा और जो सुझावों का शतप्रतिशत पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed