फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Meeting Held to Ensure the Success of the TB-Free Campaign

Kushinagar News: टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक

Sun, 19 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Meeting Held to Ensure the Success of the TB-Free Campaign
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा में टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय सघन अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इसमें टीबी प्रशिक्षकों, सीएचओ टीबी चैंपियनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026 तक टीबी (क्षय रोग) को जड़ से खत्म करना और मरीजों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना है। आगे बताया की 100 दिवसीय सघन अभियान टीबी उन्मूलन के लिए 100 दिवसीय गहन अभियान की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें हाई-रिस्क गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

टीबी चैंपियनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ग्राम सभाओं, टीकाकरण स्थलों, स्कूलों और सार्वजनिक चौराहों पर संभावित टीबी मरीजों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्तर पर टीबी के लक्षणों (जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी) और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया 24 मार्च 2026 से 01 जुलाई 2026 तक के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय अभियान को सफल बनाने की अपील की। मरीजों को पोषण सहायता के लिए निक्षय पोर्टल के माध्यम से 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह की सहायता के बारे में जानकारी दी गई, जो इलाज की पूरी अवधि तक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोहम्मद शाकिब, सुखदेव, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed